पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति से झूमे श्रोता
मुजफ्फरपुर में मैथिली परिषद् के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन कुमार और गरीब जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष अशोक कुमार झा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।...

मुजफ्फरपुर, प्रसं। मैथिली परिषद् मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में बावन बिगहा स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह हुआ। शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन कुमार एवं गरीब जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष अशोक कुमार झा ने किया। मौके पर स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति दी। इनमें नूतन कुमारी, अश्विनी वर्मा, अनिल ठाकुर, डॉ. सोनी, राज कुमार ठाकुर आदि प्रमुख रहे। हारमोनियम पर सुबोध कुमार झा, तबले पर सजल कश्यप की संगत ने समारोह में चार चांद लगा दिया। उक्त आयोजन में मैथिली परिषद के भामती मंच की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में मैथिली परिषद् अध्यक्ष बेबी चौधरी, महासचिव अजयानंद झा समेत अन्य लोग शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।