Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsGrand Kalash Yatra and Mahayajna Celebrated in Gayatri Nagar

पांच दिवसीय 51 कुंडली गायत्री महायज्ञ शुरू

गायत्री नगर बखरी से एक विराट कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें यज्ञ स्थल पर कलश स्थापना के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ के अध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह ने बताया कि यह आयोजन गायत्री प्रज्ञा पीठ की रजत...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरTue, 18 March 2025 09:16 PM
share Share
Follow Us on
पांच दिवसीय 51 कुंडली गायत्री महायज्ञ शुरू

सकरा। पैगंबरपुर पंचायत के गायत्री नगर बखरी से मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ विराट कलश शोभायात्रा निकाली गई। यज्ञ स्थल पर कलश स्थापना के साथ महायज्ञ शुरू हुआ। यज्ञ के अध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह ने बताया कि गायत्री प्रज्ञा पीठ रजत जयंती महोत्सव पर 51 कुंडली शक्ति, संवर्द्धन विराट गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें युग प्रवचन, देव पूजन, हवन यज्ञ, जप ध्यान, साधना एवं प्रज्ञा योग यज्ञ और विभिन्न संस्कार के बाद यज्ञ की पूर्णाहुति पांचवें दिन होगी। कलश यात्रा में जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह अशोक, नवल किशोर सिंह, नागेंद्र राय आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें