औराई में आग लगने सात घर जलकर राख
औराई, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की महेशवारा पंचायत के चैनपुर गांव में रविवार

औराई, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की महेशवारा पंचायत के चैनपुर गांव में रविवार की सुबह खाना बनाने के दौरान आग लग गई। इसमें सात घर जलकर खाक हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से अनाज, कपड़ा, फर्नीचर समेत घर में रखा सारा सामान जल गया। प्रभावितों में रजिया देवी, मंजू देवी, रवींद्र मांझी, कुमोद मांझी, इंदल मांझी, जगदीश मांझी, समुद्री देवी शामिल है। पंचायत समिति सदस्य मुरारी कुमार यादव व ग्राम कचहरी सचिव रजनी रंजन ने बताया कि घटना की सूचना अंचल प्रशासन को दी गई है। सीओ गौतम कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को क्षति का आकलन कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।