Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsDowry Death Neha Kumari Dies After Being Set on Fire by In-Laws in Muzaffarpur

गंभीर रूप से झुलसी महिला की तीन माह बाद मौत

मुजफ्फरपुर में नेहा कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे दहेज के लिए ससुरालवालों ने आग लगा दी थी। नेहा की मां ने पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। दहेज के लिए प्रताड़ना का यह मामला पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 4 April 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
गंभीर रूप से झुलसी महिला की तीन माह बाद मौत

मुजफ्फरपुर/औराई। थाना क्षेत्र के जनार निवासी सुबोध बैठा की पुत्री नेहा कुमारी की एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। वह करीब तीन महीने से इलाजरत थी। सुबोध बैठा ने बताया कि बीते आठ दिसंबर 2024 को पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाने के नरहा गांव स्थित ससुराल में दहेज की खातिर ससुरालवालों ने पुत्री के शरीर पर केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दिया था। मामले को लेकर नेहा की मां सावित्री देवी ने एसकेएमसीएच थाना में आवेदन दिया है। इसमें पति बिपिन कुमार, ससुर नरेश बैठा, भैंसुर कमोद कुमार, भोला बैठा, देवर मनोहर कुमार, सास और ननद पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है।

उसने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटी नेहा की शादी तीन साल पूर्व बिपिन कुमार से की थी। शादी के बाद बिपिन और उसके माता-पिता दहेज में कार की मांग कर रहा था। असमर्थता जताने पर नेहा के साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। बीते 9 दिसंबर की रात को सुसरालवाले ने नेहा को जला दिया। चुपके से निजी अस्पताल में इलाज करा रहा था। सूचना मिली तो एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मेडिकल प्रभारी गौतम कुमार साह ने बताया महिला की मौत हुई है। आवेदन को संबंधित थाना भेजा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें