Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsCelebration of Sant Gadge Maharaj s 149th Jayanti in Muzaffarpur

संत गाडगे ने अपने दर्शन से समाज में संतुलन बनाए रखा : मंत्री

मुजफ्फरपुर में संत गाडगे सेवा परिषद और अखिल भारतीय धोबी महासभा द्वारा संत गाडगे महाराज की 149वीं जयंती का समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 23 Feb 2025 09:52 PM
share Share
Follow Us on
संत गाडगे ने अपने दर्शन से समाज में संतुलन बनाए रखा : मंत्री

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संत गाडगे सेवा परिषद एवं अखिल भारतीय धोबी महासभा के तत्वावधान में रविवार को संत शिरोमणि संत गाडगे महाराज की 149वीं जयंती पर समारोह हुआ। सिकंदरपुर धोबी घाट स्थित सन्त गाडगे भवन में हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हे यादि किया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष देवन रजक ने व मंच संचालन अर्जुन रजक और अजय रजक ने किया।

इसका उद्घाटन करते हुए पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हमारा देश ऋषि-मुनियों, संतों का देश रहा है। संत गाडगे ने अपने दर्शन और ज्ञान से समाज में संतुलन बना हुआ है। मेयर निर्मला साहू ने कहा कि संत तुकाराम, कबीर, गुरुनानक, रैदास तथा संत गाडगे बाबा की अमृतवाणी आज भी प्रेरणा स्रोत हैं। देवन रजक ने बच्चों के बीच कॉपी और कलम का वितरण किया। मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज बैठा, मीनापुर की मुख्य पार्षद पुनम देवी, अजय रजक, अर्जुन रजक, मनोज बैठा, वेनोद चौधरी, रंजीत रजक, अजय रजक, शिव शंकर रजक, रामसेवक पासवान, निर्माला देवी, ई. पंकज कुमार, अनिता देवी, अमित कुमार लाला, जयमंगल रजक, छेदी रजक, बजरंगी रजक, श्रवण रजक, उषा देवी, अमोल रजक, रंजीता कुमारी, बबलू रजक, शम्भू रजक, सुदिष्ट बैठा, अजय रजक, भीमबली सहनी, मेघु रजक, पुनम कुमारी, कुमार सोनु, दिनेश चौधरी, ललिता देवी, शशि रजक, अनिल बैठा आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें