प्रखंड शिक्षक बंशीधर ब्रजवासी को किया गया बर्खास्त
प्रखंड शिक्षक बंशीधर ब्रजवासी को बर्खास्त कर दिया गया है। प्रखंड नियोजन इकाई ने बुधवार को यह कार्रवाई की। इससे पहले जिला कार्यक्रम पदाधिकारी...

मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता
प्रखंड शिक्षक बंशीधर ब्रजवासी को बर्खास्त कर दिया गया है। प्रखंड नियोजन इकाई ने बुधवार को यह कार्रवाई की। इससे पहले जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) की ओर से 28 मार्च को प्राप्त आदेश के आलोक में 30 मई को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रक्सा पूर्वी, मड़वन के शिक्षक ब्रजवासी को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के अधीन किया गया था।
विभागीय कार्रवाई के संचालन के लिए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मड़वन को संचालन एवं बीईओ मड़वन को उपस्थापन पदाधिकारी बनाया गया था। गठित आरोप पत्र पर संचालन पदाधिकारी ने 23 जुलाई को अंतिम प्रतिवेदन दिया। ब्रजवासी के विरुद्ध सदस्य सचिव-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तीन जुलाई को आरोप-पत्र (प्रपत्र-क) गठित किया। आरोपित प्रखंड शिक्षक से बचाव अभिकथन मांगा गया था। इसके बाद 11 व 20 जुलाई को सुनवाई हुई। वहीं, बुधवार को प्रखंड नियोजन इकाई मड़वन की बैठक में सुनवाई करते हुए प्रखंड शिक्षक वंशीधर ब्रजवासी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करा दिया गया। आदेश पर सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।