भाजपा पश्चिमी जिला कार्यालय का उद्घाटन
मधुवन जगदीश में भाजपा पश्चिमी जिला कार्यालय का उद्घाटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने किया। उन्होंने इसे वर्षों का सपना पूरा होने बताया। भाजपा के जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने इसे सफर का स्वर्णिम पड़ाव बताया।...

कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। मधुवन जगदीश में रविवार को भाजपा पश्चिमी जिला कार्यालय का मंत्री राजू कुमार सिंह ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद यह सपना पूरा हुआ है। इससे पहले भाजपा के पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी व उनकी पत्नी वार्ड पार्षद गायत्री चौधरी ने पूजा-अर्चना की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सफर का स्वर्णिम पड़ाव है। केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद ने संगठन के लिए आवश्यक एक महत्वपूर्ण तत्व का पूरा होना बताया। पूर्व मंत्री सह औराई विधायक रामसूरत राय ने जिला भाजपा के लिए सपनों को साकार होने का अवसर बताया। इस मौके पर विधायक अरुण कुमार सिंह, पूर्व मंत्री अजीत कुमार, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, रवींद्र सिंह, रंजन कुमार मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।