बोआरीडीह के उपमुखिया बने अजय
गायघाट में सोमवार को बोआरीडीह पंचायत के उपमुखिया का चुनाव हुआ। इसमें अजय कुमार को उपमुखिया पद पर चुना गया। मतदान में 13 वार्ड सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें एक मत रद्द हो गया। दोनों उम्मीदवारों को छह-छह...

गायघाट। प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को बीडीओ संजय कुमार राय की अध्यक्षता में बोआरीडीह पंचायत के उपमुखिया का चुनाव हुआ। इसमें अजय कुमार उपमुखिया पद पर चुने गए। इस पद के लिए अजय कुमार व विजय कुमार दो उम्मीदवार थे। मतदान में 13 वार्ड सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें एक मत रद्द हो गया। दोनों दावेदारों को छह-छह मत मिले। उसके बाद लॉटरी निकाली गई, जिसके आधार पर अजय कुमार उपमुखिया के पद पर चुने गए। बता दें कि उपमुखिया पर अविश्वास लगाया गया था। मुखिया सिकलिया देवी के निधन हो जाने के कारण यहां मुखिया का पद रिक्त हो चुका है। इस कारण यहां उपमुखिया के चुनाव को लेकर काफी तनातनी थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।