Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBihar Nonia Federation Holds Block-Level Conference Demanding Political Representation

आबादी के अनुरूप सत्ता में हिस्सेदारी की मांग

बिहार राज्य नोनिया महासंघ का प्रखंडस्तरीय सम्मेलन रविवार को परसा सदन सामुदायिक भवन में हुआ। अध्यक्ष फूलदेव महतो की अध्यक्षता में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो ने नोनिया समाज को सत्ता से बाहर रखने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 6 April 2025 09:41 PM
share Share
Follow Us on
आबादी के अनुरूप सत्ता में हिस्सेदारी की मांग

साहेबगंज। बिहार राज्य नोनिया महासंघ के तत्वाधान में रविवार को परसा सदन सामुदायिक भवन परिसर में प्रखंडस्तरीय सम्मेलन हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता फूलदेव महतो ने की। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो ने कहा कि नोनिया समाज को केंद्र और राज्य सरकार सत्ता से बाहर रखना चाहती है। उन्होंने आबादी के आधार पर सत्ता में हिस्सेदारी की मांग की। उन्होंने कहा कि आज ऐसी स्थिति बन गयी है कि कम संख्या वाले लोग पाटलिपुत्र पर कब्जा जमाए बैठे हैं और अधिक संख्या वाला नोनिया समाज हाशिये पर है। पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती ने कहा कि नोनिया समाज संगठित होकर संघर्ष करे। सम्मेलन में बिन्दा महतो, सत्यनारायण महतो, जानकी रमण महतो, बालेंद्र महतो, रघुनाथ महतो, पंसस कौशल किशोर महतो, जयकिशुन चौहान, प्रभुदेव महतो, पूर्व प्रमुख विनोद महतो, रामजश महतो मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें