Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBihar Deputy CM Vijay Sinha Criticizes Opposition Ahead of Republic Day Celebrations

बिहार को कलंकित करने वालों के मंसूबे ध्वस्त होंगे: विजय सिन्हा

गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। तेजस्वी यादव के जंगलराज कहने पर उन्होंने कहा कि बिहार और बिहारियों को कलंकित करने वालों को शर्म आनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 25 Jan 2025 09:40 PM
share Share
Follow Us on
बिहार को कलंकित करने वालों के मंसूबे ध्वस्त होंगे: विजय सिन्हा

मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। 75वें गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने आये उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया है। राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में जंगलराज कहे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने बिहार और बिहारियों को देश व दुनिया में कलंकित किया, उन्हें लज्जित होना चाहिए।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि गंदी राजनीति करने वालों के मंसूबे ध्वस्त होंगे। सरकार विधानसभा चुनाव के बाद पूर्ण बहुमत से फिर से चुनी जाएगी। मोकामा की घटना पर कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। बिहार में कानून का शासन है। इससे किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

शहर के टाउन हॉल में आयोजित सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होने से पहले वे सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार गणतंत्र की धरती है और बिहार के लोग ही उसकी रक्षा करेंगे, गणतंत्र का उपहास उड़ाने वालों को जवाब देंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें