भोज खाने गए युवक पर रॉड से हमला
साहेबगंज के माधोपुर हजारी वार्ड एक में दिनेश कुमार पर शादी के भोज के दौरान जानलेवा हमले का आरोप है। लोहे की रॉड से हमला कर उसे जख्मी किया गया और 15 हजार रुपये तथा सोने की चेन छीन ली गई। दिनेश ने पुलिस...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 20 April 2025 09:43 PM

साहेबगंज। थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी वार्ड एक में बीते शनिवार की रात भोज खाने गए दिनेश कुमार पर जान मारने की नीयत से लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जख्मी हालत में उसका सीएचसी में इलाज कराया गया। उसने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें गांव के सात लोगों को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि शादी का भोज खाने गया था। तभी आरोपितों ने हमला कर दिया। जेब से 15 हजार रुपया तथा गले से सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।