Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsAssault Case Filed Against Panchayat Representative and Accomplice in Jafarapur

मजदूर के साथ मारपीट, दो के खिलाफ केस

जाफरपुर निवासी चंदन कुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चंदन ने आरोप लगाया कि 4 फरवरी की रात उसे घनश्याम सिंह और अभिषेक सिंह ने घेरकर पीटा और 500 रुपये छीन लिए। घनश्याम ने आरोपों को निराधार...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 23 Feb 2025 06:52 PM
share Share
Follow Us on
मजदूर के साथ मारपीट, दो के खिलाफ केस

पारू। थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी चंदन कुमार के साथ मारपीट की गई। मामले को लेकर थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें पंसस प्रतिनिधि घनश्याम सिंह समेत दो लोगों को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि बीते चार फरवरी की रात मजदूरी कर घर लौट रहा था। जाफरपुर बाजार पर अभिषेक सिंह और घनश्याम सिंह ने घेरकर मारपीट की। पॉकेट से पांच सौ रुपये छीन लिया। उधर, घनश्याम कुमार ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। उधर, थानेदार मोनू कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें