Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsAnnual General Meeting of Bihar Ex-Servicemen Association Held in Muzaffarpur

पूर्व सैनिक संघ ने पहलगाम में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की मुजफ्फरपुर इकाई ने रेडक्रॉस सभागार में वार्षिक आमसभा 2025 का आयोजन किया। इसमें पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। संघ के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 27 April 2025 11:14 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व सैनिक संघ ने पहलगाम में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर। बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की मुजफ्फरपुर इकाई ने रविवार को वार्षिक आमसभा 2025 का आयोजन रेडक्रॉस सभागार में हुआ। इसमें पहलगाम में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रख और उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आमसभा की शुरुआत संघ के उपाध्यक्ष राम प्रवेश सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी, महासचिव नवल किशोर तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संघ के सचिव धीरज रंजन ने भारत सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही नई सुविधाओं की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष अमलेश कुमार ने संघ के आय-व्यय का वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया। मौके पर मृतुंजय कुमार, अरविंद कुमार, रघुनाथ प्रसाद सिंह, रजनीश कुमार, संजय कुमार ठाकुर, शिव कुमार सिंह, आरपी सिंह, जसवंत कुमार, प्रकाश कुमार शर्मा, अमरेंद्र कुमार, अवधेश कुमार चौधरी, मनीष कुमार, चंद्रभूषण सिंह, ब्याश प्रसाद सिंह, विमल कुमार सिंह, नागेश्वर साह, कुंदन कुमार, अमलेश कुमार, अजय चौधरी, हेमंत कुमार, रवि चौहान, अवधेश ओझा, बीरेंद्र ओझा, चंद्रशेखर चौधरी, रामरीखन सिंह, सुबोध कुमार सिंह, लालबाबू सिंह, अवध प्रसाद सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें