Youth Leader Golu Kumar Appointed Bihar State General Secretary Promises NDA Victory in 2025 युवा लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव बने गोलू, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsYouth Leader Golu Kumar Appointed Bihar State General Secretary Promises NDA Victory in 2025

युवा लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव बने गोलू

जमालपुर में युवा लोक मोर्चा के अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने मुंगेर के गोलू कुमार को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। गोलू ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया और कहा कि 2025 में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरWed, 18 June 2025 03:41 AM
share Share
Follow Us on
युवा लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव बने गोलू

जमालपुर। निज प्रतिनिधि युवा लोक मोर्चा, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने मुंगेर के युवा चेहरा गोलू कुमार को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। गोलू कुमार हवेली खड़गपुर निवासी है, तथा वर्तमान में मुंगेर जिला में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दे रहे हैं। गोलू कुमार के महासचिव बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इधर, महासचिव गोलू कुमार ने जमालपुर विधान सभा क्षेत्र का दौरा किया, तथा कार्यकर्ताओं से मुलकात कर जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की। मौके पर गोलू कुमार ने कहा कि 2025 बिहार विधान सभा चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। वहीं सीएम नीतीशे कुमार रहेंगे।

उन्होंने कहा कि विस चुनाव को लेकर एनडीए में सीट भी पूर्व से तय किया गया है। किसी भी तरह का मदभेद नहीं है। हालांकि महागठबंधन में सीट को लेकर मारामारी चल रही है। उन्होंने हमें जंगलराज नहीं सुशासन राज्य चाहिए। इसके लिए एनडीए को मजबूती जरूरी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।