Hindi NewsBihar NewsMunger NewsWorkshop on Civil Services Preparation at Ramanakabad Polytechnic College

सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी को डीएम ने छात्रों का किया मार्गदर्शन

रविवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रमनकाबाद में सिविल सर्विसेज की तैयारी पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम अवनीश कुमार सिंह ने छात्रों को तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 6 March 2025 02:17 AM
share Share
Follow Us on
सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी को डीएम ने छात्रों का किया मार्गदर्शन

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को नगर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रमनकाबाद में सिविल सर्विसेज को तैयारी को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम अवनीश कुमार सिंह थे। उन्होंने कॉलेज की छात्र-छात्राओं को सिविल सर्विसेज की तैयारी को लेकर कई महत्वपूर्ण टिप्स और समय प्रबंधन को उपयोगी बताते हुए उनका मार्गदर्शन किया। डीएम ने सिविल सर्विसेज की तैयारी में सिलेबस और विषय वस्तु की गहराई के साथ अध्ययन के साथ स्वाध्याय को काफी उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया की घटना और जानकारी के लिए रोजाना अखबार पढ़े।

शिक्षक बन डीएम ने किया मार्गदर्शन: कार्यशाला में डीएम ने बताया कि ग्रुप बनाकर डिस्कस करें। पहले लेवल में थोड़ी दिक्कत आएगी लेकिन धीरे-धीरे सभी चीजें समझ में आने लगेगी। डीएम ने बताया कि जैसे साइंस में पढ़ाई के दौरान पहले प्रयोग फिर विवेचना, निष्कर्ष होता है, फिर फॉर्मूला बनता है, फिर इक्वेशंस सॉल्व करते हैं। यही चीज ह्यूमैनिटीज के सब्जेक्ट में लागू होता है। उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की बुक काफी कारगर है। कक्षा 6 से 12 में जो पैटर्न मिलेगा, इन चीजों को कनेक्ट कर पढ़ें। भारत के संविधान के बारे में भी एनसीईआरटी की बुक मददगार होगी। इस पुस्तक से ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स समेत विभिन्न विषयों का अच्छा बेस तैयार हो सकता है। उन्होंने कहा कि रटना नहीं है बल्कि इसके कांसेप्ट को समझना आवश्यक है। जब आप कॉन्सेप्ट समझ जाएंगे तो विषय वस्तु खुद ही समझ में आने लगेंगे। उन्होंने कहा कि यूपीएससी और बीपीएससी की मुख्य परीक्षा में लिखने की कला बहुत महत्वपूर्ण होती है। प्रतिदिन उत्तर लिखने की प्रैक्टिस करें। इंटरनेट से वीडियो लेक्चर, मॉक टेस्ट, और स्टडी मैटेरियल एक्सेस कर सकते हैं। सिलेब्स को अच्छी तरह समझकर विषयों को प्राथमिकता के आधार पर विभाजित करें। कार्यशाला में कॉलेज की प्राचार्या खुशबू रानी, एसडीएम राजीव रौशन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुबोध कुमार, राजस्व पदाधिकारी आशीष यादव, प्रो. गुरुदेव निराला, प्रो. धीरज कुमार, प्रो. मदन कुमार, कौशल कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें