Hindi NewsBihar NewsMunger NewsWomen s Dialogue Program in Munger Empowering Women Through Government Schemes

फिल्म दिखा महिला संवाद कार्यक्रम में संचालित योजनाओं की दी जा रही जानकारी

मुंगेर जिले में 12 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में वीडियो दिखाए गए और विभिन्न मांगें रखी गईं, जैसे कि विद्यालयों में योग शिक्षकों की नियुक्ति,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरFri, 25 April 2025 03:31 AM
share Share
Follow Us on
फिल्म दिखा महिला संवाद कार्यक्रम में संचालित योजनाओं की दी जा रही जानकारी

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। गुरुवार को जिले में कुल 12 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कड़ी में जिले के असरगंज प्रखंड की मकवा पंचायत के आदर्श जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में वैन में लगे प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखाया गया और समूह की दीदियों ने अपनी सफलता की कहानी के बारे में बताया। इसके बाद रानी देवी ने अपनी आकांक्षा व्यक्त की । उन्होंने कहा कि मकवा पंचायत के सभी विद्यालय में योगा की शिक्षा के लिए योग शिक्षक नियुक्त किया जाए और पंचायत में एक खेल मैदान बने जिसमें खुला जिम की व्यवस्था किया जाय। इसके बाद सुमन देवी ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा की व्यवस्था एवं पंचायत में लाइब्रेरी बनवाने की जरूरत पर जोर दिया गया। जिससे लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहे। इसके बाद कनक लता देवी ने आद्रास गांव के वार्ड नंबर 16 में आंगनबाड़ी केन्द्र बनवाने की मांग की।

कार्यक्रम की शुरुआत जीविका असरगंज के प्रखंड परियोजना प्रबंधक गौतम कुमार ने की। जिसमें उन्होंने सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। धरहरा प्रखंड की बंगलवा पंचायत के लक्षद्वीप जीविका ग्राम संगठन के कार्यक्षेत्र में संवाद रथ के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने सरकार से कुछ मांगे रखी। बंगलवा पंचायत के कोयली गांव वार्ड नंबर 8 में खेती के लिये सिंचाई एवं पहाड़ के नीचे निवास करने वाले लोगों के सामने पानी की बहुत समस्या है। साथ ही गांव में महिलाओं के लिए भी रोजगार की मांग की। इसके अलावा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना की मांग की।

बरियारपुर प्रखंड की रतनपुर पंचायत के भारत माता जीविका ग्राम संगठन के कार्यक्षेत्र में महिला संवाद का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम में लोगों ने फिल्म के माध्यम से सरकार की चल रही योजना को देखा। उसके बाद कार्यक्षेत्र के लोगों ने अपने क्षेत्र के विकास के लिये अपनी कुछ मांग को सरकार के समक्ष रखा।

हवेली खड़गपुर में दो पंचायत के दो ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बीडीओ प्रियंका कुमारी और प्रखंड परियोजना प्रबंधक अंजु कुमारी शामिल हुई। जिसमें बीडीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार अब एक नया अध्याय लिखने की तैयारी में है। राज्य की आधी आबादी को सशक्त करने की दिशा में बिहार सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं शुरू की गई थीं, जिसके परिणामस्वरूप महिलाएं सशक्त एवं स्वावलंबी बनकर अपने परिवार और समाज को नई दिशा दे रही हैं। बढ़ते हुए अपने गांव और राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दे रही हैं। शुभम ग्राम संगठन नाकी पंचायत की रानी देवी के द्वारा बिहार में बड़ी- बड़ी कंपनी लगवाने की बात रखी गई, ताकि पलायन रूक सके। बहिरा में एक उपस्वास्थ्य केंद्र खोला जाए और इसमें 24 घंटे डॉक्टर की सुविधा रहे।

इस महिला संवाद कार्यक्रम में जहां सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण महिलाओं को बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तीकरण की अनेकों योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं विस्तृत जानकारी के लिये लीफलेट का भी वितरण किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें