Hindi NewsBihar NewsMunger NewsWoman Dies After Bike Accident Near Dharhara Medical Negligence Alleged

बाइक से गिरकर महिला हुई जख्मी, इलाज के दौरान मौत

धरहरा के दशरथपुर-धरहरा मुख्य मार्ग पर औड़ा बगीचा मोड़ के पास एक महिला बाइक से गिर गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा ले जाया गया, लेकिन बाद में उसे प्राइवेट नर्सिंग होम ले जाया गया जहां इलाज के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरTue, 14 Jan 2025 01:38 AM
share Share
Follow Us on
बाइक से गिरकर महिला हुई जख्मी, इलाज के दौरान मौत

धरहरा,एक संवाददाता। दशरथपुर-धरहरा मुख्य मार्ग में औड़ा बगीचा मोड़ के पास बाइक से गिरने से एक महिला जख्मी हो गई। महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन उसे प्राइवेट नर्सिंग होम ले गये। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महिला मोहनपुर गांव निवासी बाल्मीकि सिंह का 70 वर्षीय पत्नी नीलम देवी थी। जानकारी के अनुसार महिला पुत्र के साथ बाइक से गंगा स्नान के लिए शिवकुंड गंगा घाट जा रही थी। इसी दौरान बाइक के अनियंत्रित होने से महिला गिर पड़ी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें