संग्रामपुर में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन
मुंगेर में राजकुमार एवं लालजी हाई स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य 18 वर्ष से ऊपर के फर्स्ट टाइम वोटर्स को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना था।...

मुंगेर, एक संवाददाता। राजकुमार एवं लालजी हाई स्कूल बढ़ौनिया, संग्रामपुर के प्रांगण में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी, संग्रामपुर की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य 18 वर्ष से ऊपर के फर्स्ट टाइम वोटर्स को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना और उन्हें लोकतंत्र में उनकी भागीदारी का महत्व समझाना था। इस जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं के बीच फॉर्म-6 वितरित किए गए और मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही, उन्हें मतदान के महत्व, अधिकार और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक भी किया गया।
मौके पर स्वीप के नोडल ऑफिसर सुनीरा प्रसाद, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य, बीएलओ शिवानी कुमारी तथा सिंगल विंडो ऑपरेटर समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। इस संबंध में जानकारी देती हुई नोडल ऑफिसर ने बताया कि, कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय सहभागिता दिखाते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि, हर वोट की कीमत है और हर युवा की भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। मौके पर छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करने का संकल्प लिया और इस संबंध में शपथ भी ली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।