Hindi NewsBihar NewsMunger NewsUnion Minister Lalan Singh Engages with Local Communities in Khargpur Bihar

महिलाओं की मांग सिंदूर की लाज देश के प्रधानमंत्री ने रखा है: ललन सिंह

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुंगेर के खड़गपुर में विभिन्न पंचायतों का दौरा किया और जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया और कहा कि उनकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSat, 10 May 2025 02:23 AM
share Share
Follow Us on
महिलाओं की मांग सिंदूर की लाज देश के प्रधानमंत्री ने रखा है: ललन सिंह

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को मुंगेर के जदयू सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन अपने एक दिवसीय दौरे के क्रम में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया और जन संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से रूबरू हुए। जन संवाद कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री ललन सिंह प्रखंड की तेलियाडीह पंचायत स्थित खरवा दुर्गा स्थान मैदान में जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री सह सांसद ने बहिरा पंचायत के भदौरा, गोबड्डा पंचायत के धपरी हाट, बढ़ौना पंचायत के बढ़ौना गांव में जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जन संवाद में केंद्रीय मंत्री ने कहा- तेलियाडीह के खरबा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पाकिस्तान के विरुद्ध भारत की ओर से चलाया जा रहा आपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि आपके मांग सिंदूर की लाज देश के प्रधानमंत्री ने रखा है।

आपकी मांग की सिंदूर ही उनकी ताकत है। उन्होंने कहा श्रीनगर के पहलगाम में जिस प्रकार पर्यटकों की हत्या कर कई महिलाओं के मांगों को सूना किया गया। उस पाक को ऑपरेशन सिंदूर से इसकी सजा मिलनी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि हम देर से ही लेकिन आपके बीच हाजिरी लगाने आए हैं। पिछले चुनाव में आपके आशीर्वाद से चुनाव जीते और भारत सरकार के मंत्री बने। आपका भरोसा और आपका श्रेय और योगदान मिलता रहा है। समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा: आपकी समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने डीडीसी को निर्देश देते हुए कहा कि गांव का प्राथमिक विद्यालय को उत्क्रमित करने के लिए जिला पदाधिकारी से रिपोर्ट लें। जिससे गांव की बच्चों और बच्चियों को सुविधा मिल सके। साथ ही उन्होंने गांव के मैदान को लेकर कहा कि गलत तरीके से जिसने भी जमाबंदी कायम किया है उसे एलआरडीसी जांच कर जमाबंदी रद्द करें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार 20 साल से मुख्यमंत्री हैं। उनका आदेश है कि गांव के लोगों का दुख दर्द सुनिए। हम उनके दुख दर्द को सुनने आए हैं। जनता के कष्ट और संकट को दूर करना ही मेरा पहला ध्येय है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बढ़ौना में जीविका दीदियों से मिले उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 32 लाख जीविका की सदस्य है। मुख्यमंत्री उनके लिए काफी कार्य कर रहे है। ग्रामीणों ने गांव में मैदान की समस्या के साथ कई जनहित से जुड़े समस्याओं की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी। ये रहे मौजूद- इस मौके पर डीडीसी, जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल, प्रदेश सचिव सौरभ निधि, जदयू मीडिया सेल जिला अध्यक्ष व्यास कुमार शर्मा, युवा जदयू जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, सुभाष मंडल, कुंदन सिंह, रंजन प्रसून, राजीव यादव, बलराम, बमबम, राजीव सिंह, संजय झा, हेमंत सिंह, अलख निरंजन, ज्ञानदेव शर्मा, नंदू यादव, मनोज झा, बमबम, छोटू, गोल्डन, अमित, अक्षय, शानू, बिट्टू सिंह आदि जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें