Hindi NewsBihar NewsMunger NewsTribute to Late Photojournalist Subodh Sagar in Munger

सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिवंगत प्रेस छायाकार को दी श्रद्धाजंलि

मुंगेर में दिवंगत प्रेस छायाकार सुबोध सागर को सर्वदलीय संघर्ष समिति द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा का संचालन सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने किया। विभिन्न दलों के नेताओं ने सुबोध सागर के निधन...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरFri, 9 May 2025 03:14 AM
share Share
Follow Us on
सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिवंगत प्रेस छायाकार को दी श्रद्धाजंलि

मुंगेर, हिप्र.। मुंगेर के दिवंगत प्रेस छायाकार सुबोध सागर को सर्वदलीय संघर्ष समिति की ओर से गुरुवार को श्रद्धांजलि दी गई। सीपीआई कार्यालय मे एनसीपी जिलाध्यक्ष जाबिर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा का संचालन संघर्ष समिति के निवर्तमान संयोजक सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने किया। एनसीपी जिलाध्यक्ष जाबिर हुसैन, सीपीआई के वरिष्ठ नेता दिलीप कुमार, सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, जन सुराज के संरक्षक दिनेश सिंह, राजद के जिला उपाध्यक्ष आदर्श कुमार राजा ने कहा सुबोध सागर के निधन से पत्रकारिता व समाजिक क्षेत्र में जो शुन्यता आई है, उसकी भारापाई संभव नहीं है। इस मौके पर बसपा के जिला प्रभारी कृष्णानंद राउत, जाप के निवर्तमान अध्यक्ष पप्पी कुमार उर्फ़ पप्पू यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव रविकांत झा, रामनाथ राय, मिथलेश यादव, अशोक भारत, मनोज क्रांति, मुरारी प्रसाद, धीरेन्द्र प्रसाद, नकुल यादव, मथुरी यादव, राजकुमार, अमित कश्यप आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें