Hindi NewsBihar NewsMunger NewsTejashwi Yadav to Lead Bihar CM Campaign in 2025 Elections RJD Strengthening Initiatives

2025 में तेजस्वी को बनाना है सीएम, राजद ने कसी कमर: राजेश रमण

जमालपुर में राजद की बैठक में तेजस्वी यादव को 2025 विधानसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने का निर्णय लिया गया। राजद प्रमंडल प्रभारी राजेश रमण ने संगठन की मजबूती और युवाओं के समर्थन...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 20 Jan 2025 01:35 AM
share Share
Follow Us on
2025 में तेजस्वी को बनाना है सीएम, राजद ने कसी कमर: राजेश रमण

जमालपुर। निज प्रतिनिधि 2025 में होने वाली विधानसभा चुनाव में बिहार सीएम का ताज प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के सिर पर सजेगा। इससे पूर्व जहां पार्टी की संगठनात्मक मजबूती जरूरी है, वहीं युवाओं का साथ होना भी जरूरी है। यह बातें राजद प्रमंडल प्रभारी सह बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश रमण उर्फ राजू यादव ने रविवार को दौलतपुर दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित राजद सदस्यता अभियान की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि पटना के मौर्या होटल में आयोजित हुई राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सामूहिक नेतृत्व में राजद पार्टी विस चुनाव में हुंकार भरेगी। इससे पूर्व जिले व प्रखंडों में युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाए।

अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष बमबम यादव ने कहा कि राजद पार्टी समाज से वंचित, शोषित बेरोजगारों, किसानों और युवाओं की पार्टी है। हमें पार्टी उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाना होगा। तभी एक एक घर से तेजस्वी के नारे बुलंद होंगे। इधर, दो दर्जन युवाओं ने राजद का दामन थाना है, तथा शपथ लेकर पार्टी की सदस्यता ली है। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद यादव, भागीरथ यादव, अरुण यादव, प्रदीप कुमार, अशोक यादव, लालू प्रसाद यादव, राम मंडल, आशुतोष यादव, चंदन तांती, मंतोष कुमार, सुधीर मंडल, संतोष कुमार, फंटूश मंडल, काली देवी, समरी देवी सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें