पीएम श्री जेएनवी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाई जगह
फोटो 1 केजीपी संभागीय स्तर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर लौटी जेएनवी रमनकाबाद की टीम के उत्साहित सदस्य और प्राचार्य व शिक्षक

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रमनकाबाद के खिलाड़ियों ने संभागीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कटिहार संकुल का प्रतिनिधित्व करते हुए जेएनवी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का परचम लहराया और विद्यालय का मान बढ़ाया। क्रिकेट की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता जेएनवी सहरसा में आयोजित हुए अंडर 19 बालक वर्ग में आयुष आनंद और आदित्य कुमार ने अपने खेल कौशल से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पटना संभाग की टीम में अपनी जगह बनाया। जेएनवी दुर्गापुर में आयोजित हुए संभाग स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में भी जेएनवी रमनकाबाद के चार खिलाड़ियों अभिनव राज, अभिनव कुमार और आदित्य राज ने अंडर 19 बालक वर्ग में तथा कोमल कुमारी ने अंडर 19 बालिका वर्ग में सराहनीय प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के वॉलीबॉल स्पर्धा की पटना संभाग की टीम में स्थान बनाया।
विद्यालय के खेल शिक्षक पीके सुंदरम ने बताया कि जेएनवी मुजफ्फरपुर में आयोजित संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कटिहार संकुल का प्रतिनिधित्व करते हुए जेएनवी रमनकाबाद मुंगेर के तीन खिलाड़ी कुमार अंशुमन बालक अंडर 19 वर्ग, बिंदु कुमारी बालिका अंडर 19 वर्ग और स्नेहा कुमारी बालिका अंडर 17 वर्ग की राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की पटना संभाग की टीम में चयनित हुई। राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के बालिका अंडर 19 वर्ग में सपना कुमारी और बालक अंडर 19 वर्ग में उत्तम कुमार, पटना संभाग की टीम में चयनित हुए। हैंडबाल के लिए राष्ट्रीय खेलों में अंडर 19 वर्ग की संभाग स्तरीय टीम मे शिवम कुमार और निर्मल कुमार ने विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार ने सभी खिलाड़ियों को उनकी गौरवपूर्ण उपलब्धियों पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय खेलों में अच्छे प्रदर्शन का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर वरीय शिक्षक संजय कुमार और खेल शिक्षक वर्षा आनंद ने भी सभी चयनित विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।