Hindi NewsBihar NewsMunger NewsShooting Incident Over Land Dispute in Dharhara Police File Case Against Four

मैनवा टाल क्षेत्र में गोलीबारी मामले में चार पर प्राथमिकी

धरहरा के मैनवा टाल में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में कुल सौ...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरTue, 7 Jan 2025 12:56 AM
share Share
Follow Us on
मैनवा टाल क्षेत्र में गोलीबारी मामले में चार पर प्राथमिकी

धरहरा,एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र के मैनवा टाल में रविवार को दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने दो नामजद एवं दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि रविवार को मैनवा बहियार में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी। इसमें औड़ाबगीचा निवासी मुन्ना यादव व फरदा निवासी सुरेंद्र यादव सहित दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब हो कि रविवार को मैनवा टाल में जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों के बीच करीब सौ चक्र गालियां चली थी। जबकि पुलिस ने 15 चक्र गोलियां चलने की बात कहीं थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें