Hindi NewsBihar NewsMunger NewsSevere Damage to Mango and Rabi Crops Due to Storm and Hail in Asarganj

रबी फसल क्षति आकलन में नहीं आ रही तेजी

आंधी बारिश और ओला वृष्टि के कारण असरगंज में आम और रबी फसल को भारी क्षति हुई है। कृषि विभाग ने फसल क्षति का आकलन शुरू किया है। कई किसानों का आरोप है कि उनकी गेहूं की फसल का नुकसान हुआ है, लेकिन किसान...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 24 April 2025 04:24 AM
share Share
Follow Us on
रबी फसल क्षति आकलन में नहीं आ रही तेजी

असरगंज, निज संवाददाता। आंधी बारिश एवं ओला वृष्टि से आम एवं रबी की फसल को व्यापक क्षति हुई है। कृषि विभाग के निर्देश पर फसल क्षति आकलन किया जा रहा है। प्रखंड उप प्रमुख संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि चाफा, दामोदरपुर , कमरांय, माधोपुर एवं सादपुर गांव के कई किसान जिनकी गेहूं की फसल खेत में पड़ी हुई है। लेकिन किसान सलाहकार के द्वारा उनकी फोटोग्राफी नहीं की गई और क्षति का आंकलन नहीं किया गया। रहमतपुर पंचायत के किसान प्रदीप कुमार राज, नीलम देवी, छेदी मंडल, अर्जुन प्रसाद सिंह ,सुदामा मंडल, राजीव सिंह अनीश प्रसाद सिंह ,मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल खेत में बर्बाद हो रही है ।लेकिन हम लोगों के खेत का किसान सलाहकार के द्वारा न फोटोग्राफी करायी गयी है और न ही रिपोर्ट नहीं भेजी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें