Hindi NewsBihar NewsMunger NewsNeighbor Attacks with Stones 3 Injured in Dharhara Incident

धरहरा मे मुखिया प्रतिनिधि के ईंट-पत्थर से हमला

के पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जाता है कि सरकार बेटियों को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लाई है। जिसका प्र

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 6 Jan 2025 01:45 AM
share Share
Follow Us on
धरहरा मे मुखिया प्रतिनिधि के ईंट-पत्थर से हमला

धरहरा ,एक संवाददाता। धरहरा थाना क्षेत्र की इटवा पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि के घर पर पड़ोसी ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। घटना मे तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में से एक पानी देवी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में कराया जा रहा है। वहीं मारपीट की घटना की सूचना मिलते ही धरहरा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया।

बताया जाता है कि सरकार बेटियों को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लाई है। जिसका प्रचार- प्रसार करने के लिए मुखिया गीता देवी के कहने पर पचरूखी निवासी मुखिया प्रतिनिधि सुधीर साव वार्ड नंबर के जलमीनार के पास होर्डिंग बोर्ड लगाया। मुखिया प्रतिनिधि के अनुसार जिस जगह पर होर्डिंग बोर्ड लगाया गया है उस जमीन से संबंधित लोगों का कोई लेना-देना नहीं है।

सुधीर साव ने धरहरा थाना में आवेदन के माध्यम से बताया कि घर में महिलाओं को अकेला देखकर पड़ोसी स्व. प्रसादी साव का पुत्र माकेश्वर साव, विजय साव, अरविन्द साव सहित करीब आधा दर्जन से अधिक लोग उसके घर पर आ गए तथा महिला एवं बच्ची के साथ मारपीट करने लगा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें