डॉ मंजू बनायीं गई महिला कालेज खगड़िया की प्रभारी प्राचार्या
मुंगेर विश्वविद्यालय ने डा. मंजू कुमारी को महिला कॉलेज, खगड़िया में स्थानांतरित किया और उन्हें कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया। कुलपति प्रो. संजय कुमार के निर्देश पर यह अधिसूचना जारी की गई।...

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने आरडी एंड डीजे कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डा. मंजू कुमारी का स्थानांतरण महिला कॉलेज, खगड़िया कर दिया है। साथ ही उन्हें कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। जिसे लेकर शुक्रवार को कुलपति प्रो. संजय कुमार के निर्देश पर कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। वहीं महिला कॉलेज खगड़िया के निर्वतमान प्रभारी प्राचार्य डा. मनोज कुमार मंडल को आरडी एंड डीजे कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले आरडी एंड डीजे कॉलेज के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. रंजना सिंह को विश्वविद्यालय ने राजकीय महिला कॉलेज, जमुई में स्थानांतरित कर दिया। साथ ही उन्हें वहां का प्रभारी प्राचार्य बना दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।