Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMunger University Hosts Fitness Rally to Promote Women s Empowerment and Physical Fitness

'फिटनेस रैली' के जरिए महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया गया संदेश

मुंगेर विश्वविद्यालय ने 03 से 09 मार्च, 2025 तक महिला सशक्तिकरण और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए 'फिटनेस रैली' का आयोजन किया। इस रैली में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कुलपति प्रो...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 10 March 2025 02:26 AM
share Share
Follow Us on
'फिटनेस रैली' के जरिए महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया गया संदेश

मुंगेर, एक संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा 03 से 09 मार्च, 2025 तक महिला सशक्तिकरण, शारीरिक फिटनेस और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी कड़ी में मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा रविवार को 'संडे ऑन साइकिल' पहल के तहत 'फिटनेस रैली' का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 100 की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

यह रैली विश्वविद्यालय के मुंगेर मुख्यालय में स्थित विभिन्न कॉलेजों से निकाली गई, जिसका समापन मुंगेर विश्वविद्यालय में हुआ। आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर से डॉ मुनीन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में, जेआरएस कॉलेज, जमालपुर से प्राचार्य डॉ. देवराज सुमन के नेतृत्व में, बीआरएम कॉलेज मुंगेर से डॉ वंदना कुमारी के नेतृत्व में एवं जेएमएस कॉलेज, मुंगेर से डॉ तबारक अंसारी के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई और विश्वविद्यालय पहुंची। वहीं, जमालपुर कॉलेज, जमालपुर से प्राचार्य प्रो एके पोद्दार ने रैली को कॉलेज से विदा किया। इस साइकिल रैली का उद्देश्य फिटनेस और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देना था। रैली के समापन अवसर पर मुंगेर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ठाकुर विशिष्ट अतिथि थे।

रैली के समापन पर कुलपति ने कहा कि, 'फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज' और 'संडे ऑन साइकिल' जैसे संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि महिलाएं अपनी दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियों को शामिल कर सकें। स्वस्थ युवा ही विकसित भारत का सपना साकार कर सकते हैं। मौके पर उन्होंने कार्यक्रम में शामिल छात्रों को युवा संसद- 2025 में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया।

कुलसचिव ने चलायी साइकिल:

वहीं, कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने भी रैली में साइकिल चलाया। वे अपने आवास से ही साइकिल चलाकर विश्वविद्यालय पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल होकर छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के लिए रोजाना कम-से-कम 30 मिनट का समय अपने लिए निकालना चाहिए और दूसरों को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए। रैली के दौरान उन्होंने आरडी एंड डीजे कॉलेज के गार्डन का भी निरीक्षण किया और एनसीसी कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।