Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMunger Football Community Mourns the Death of Former Player SM Javed Ghani

पूर्व फुटबॉलर एसएम जावेद गनी के निधन से फुटबाल प्रेमियों में शोक की लहर

मुंगेर के पूर्व फुटबॉलर एसएम जावेद गनी का दिल्ली में निधन हो गया। वह लगभग 70 वर्ष के थे। उनके निधन से मुंगेर के खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके योगदान को याद करते हुए मिर्जापुर बरदह में एक शोक...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरFri, 7 March 2025 02:52 AM
share Share
Follow Us on
पूर्व फुटबॉलर एसएम जावेद गनी के निधन से फुटबाल प्रेमियों में शोक की लहर

मुंगेर, एक संवाददाता। जिले के फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक दुखद समाचार सामने आया है। बेलन बाजार, मुंगेर के निवासी और पूर्व फुटबॉलर एसएम जावेद गनी का दिल्ली में निधन हो गया। वह करीब 70 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से मुंगेर के खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। खेल उद्घोषक महमूद आलम ने बताया कि, एसएम जावेद गनी अपने समय के एक बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी थे। वह ऑफेंस पोजीशन से खेलते थे और अपने शानदार प्रदर्शन से मुंगेर का नाम दूसरे जिलों में भी रोशन किया था। फुटबॉल में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।उनकी याद में खेल जगत के समर्पित व्यक्तित्व अधिवक्ता सह पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी मो जहांगीर की अध्यक्षता में मिर्जापुर बरदह में एक शोक सभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित खेल प्रेमियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस शोक सभा में मो शाहिद हुसैन, संजय कुमार निराला, मो एहतेशाम आलम, रविंद्र कुमार, मो वहाब एवं मो परवेज चांद सहित कई लोग शामिल थे। सभी ने उन्हें खेल जगत की एक अनमोल विरासत बताया और उनके निधन को अपूरणीय क्षति कहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।