Hindi NewsBihar NewsMunger NewsInternational Women s Day Celebrated in Munger with Empowerment Message

महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में कार्य कर रही एनयूबीसी

मुंगेर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एनयूबीसी की महिला प्रदेश अध्यक्षा आशा चन्द्रा ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का संदेश दिया। कई महिलाओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 10 March 2025 02:25 AM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में कार्य कर रही एनयूबीसी

मुंगेर, नगर संवाददाता। शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पटना के होटल मौर्या लोक में आयोजित सम्मान समारोह में एनयूबीसी की महिला प्रदेश अध्यक्षा आशा चन्द्रा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्तिकरण का संदेश दिया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य के लिए हीरामन तांती, डॉ मीणा, एवं मंजू कुमारी को सम्मानित किया। आशा चंद्रा ने उपस्थित महिलाओं से कहा कि एनयूबीसी समाज में पिछड़े महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में कार्य कर रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सामूहिक प्रयास करना है। इसलिए समाज के पिछड़े महिलाओं को शिक्षित तथा जागृत करने के लिए एनयूबीसी से जुड़ें। मुंगेर से एसं के अनुसार, मुंगेर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के निर्देशानुसार 08 मार्च 2025 को जेएमएस महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी सह अंग्रेजी विभागाध्यक्ष मो तबारक अंसारी के नेतृत्व में किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यादित्य सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं के सम्मान पर जोर दिया और महिलाओं का सम्मान करने का संदेश दिया। जबकि, प्रो हरिश्चंद्र शाही ने बिना किसी भेदभाव के महिलाओं का सम्मान करने की बात कही। वहीं, इतिहास विभाग की डॉ. प्रीति कुमारी ने छात्राओं को अपने अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रो. अतनु कुमार पाल, डॉ. कंचन सिंह, प्रो. मधुलिका कुमारी, डॉ. रजनी कुमारी, डॉ. साधना कुमारी एवं डॉ. सरिता श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षकेतर कर्मचारी और कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। दूसरी ओर, जमालपुर कॉलेज, जमालपुर की एनएसएस इकाई द्वारा बीते 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पोद्दार ने की, जबकि संयोजन एवं संचालन डॉ. चंपकलता कुमारी ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।