Hindi NewsBihar NewsMunger NewsHeatwave in Munger Rising Temperatures Impact Daily Life

मुंगेर में झुलसाने लगी है लोगों को दोपहर की धूप

कर दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सोमवार को भी लगभग यही स्थिति रही। हालांकि, अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई, जो भारतीय मौसम विभाग

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरTue, 8 April 2025 03:33 AM
share Share
Follow Us on
मुंगेर में झुलसाने लगी है लोगों को दोपहर की धूप

मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर की तीखी धूप लोगों को झुलसाने लगी है। तापमान में निरंतर हो रही वृद्धि ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। खासकर दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

सोमवार को भी लगभग यही स्थिति रही। हालांकि, अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई, जो भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 38 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन, न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई और यह 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन भर पूर्वी दिशा से हल्की हवा चलती रही, जिसकी अधिकतम गति 16 किमी प्रति घंटा रही। इससे धूप की तीखी किरणों से कुछ हद तक राहत महसूस हुई। आसमान पूरी तरह साफ रहा, जिससे धूप की तीव्रता और बढ़ गई। ऐसे में, गर्मी इतनी अधिक लग रही थी कि, 42 डिग्री सेल्सियस तापमान का अहसास हो रहा था।

वहीं, आज मुंगेर के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, लेकिन न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, आज भी मुंगेर में पूर्वी हवा के ही चलने की संभावना है। हवा अधिकतम गति 35 किमी प्रति घंटा रह सकती है। हवा की अधिकतम गति इसके अलावा, मंगलवार को हल्की वर्षा की भी संभावना है, जिससे मौसम में थोड़ी राहत मिल सकती है।

कहते हैं वैज्ञानिक:

मुंगेर का मौसम अभी भी परिवर्तनशील बना हुआ है। यहां के तापमान में अभी भी उतार-चढ़ाव हो रहा। आने वाले दिनों में यहां के अधिकतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। हालांकि , न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की घट-बढ़ हो सकती है। ऐसे में गर्मी के बढ़ते प्रकोप तथा उतार-चढ़ाव को देखते हुए ् लोगों को दिन के समय धूप में निकलने से बचने की तथा मौसम के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही किसानों को भी फसल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए।

- मुकेश कुमार, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, केविके, मुंगेर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें