Hindi NewsBihar NewsMunger NewsDream Stadium Construction in Dharhara Set to Complete by March

वर्षों इंतजार के बाद धरहरा प्रखंडवासियों को मिलेगा स्टेडियम

धरहरा प्रखंडवासियों का सपना जल्द साकार होगा, क्योंकि मार्च के अंत तक स्टेडियम का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। 200 मीटर ट्रैक वाला यह फुटबॉल स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। विधायक अजय कुमार...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 20 Jan 2025 01:30 AM
share Share
Follow Us on
वर्षों इंतजार के बाद धरहरा प्रखंडवासियों को मिलेगा स्टेडियम

धरहरा,एक संवाददाता। लंबे समय से स्टेडियम का सपना संजोए धरहरा प्रखंडवासियों का सपना अब जल्द साकार होगा। इस वर्ष मार्च माह के अंत तक स्टेडियम निर्माण का कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से 1 करोड़ 82 लाख 19 हजार रुपये की लागत से धरहरा के मानगढ़ में स्टेडियम निर्माण कार्य चल रहा है। 200 मीटर ट्रैक युक्त फुटबॉल स्टेडियम होगा। स्टेडियम निर्माण का कार्य पिछले वर्ष जुलाई में शुरू हुआ था। विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह ने स्टेडियम की नींव रखी थी। छह माह में कार्य पूर्ण किया जाना था। परंतु तकनीकी कारणों से निर्माण कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो पाया। इसके पूर्ण होने में अभी दो माह का समय और लगेगा। यह स्टेडियम खिलाड़ियो के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बल्कि प्रखंड के विकास में भी एक नया अध्याय जोड़ेगा।

खिलाड़ियों के रहने की भी व्यवस्था: विधायक अजय कुमार सिंह ने बताया कि लंबे समय से स्टेडियम निर्माण की स्थिति स्थिर बनी हुई थी। उनके प्रयास से नए साल में प्रखंडवासियों का सपना साकार होने जा रहा है। स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से लैश होगा। खिलाड़ियों के ठहरने की सुविधा के साथ ही इसमें चेंजिंग रूम, शौचालय आदि की व्यवस्था रहेगी। एक साथ हजारों लोग स्टेडियम में बैठकर मैच देख सकेंगे।

युवाओं के खेल प्रतिभा का होगा विकास: स्टेडियम के निर्माण से खेल को बढ़ावा मिलेगा। राज्य स्तरीय मैच भी यहां हो सकेगा। क्षेत्र के युवा काफी समय से स्टेडियम निर्माण की मांग कर रहे थे। स्टेडियम बन जाने से स्थानीय खेल प्रतिभा का भी विकास होगा। विधायक बनने के बाद से ही अजय कुमार सिंह ने प्रखंड में स्टेडियम निर्माण के लिए सदन में लगातार मुद्दा उठा रहे थे। स्थानीय लोगों का मानना है कि स्टेडियम ना होने की वजह से खेल के क्षेत्र में युवाओं के प्रतिभा दब कर रह गई है। स्टेडियम बन जाने के बाद खेल को बढ़ावा मिलेगा एवं युवाओं के खेल प्रतिभा का विकास होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें