Hindi NewsBihar NewsMunger NewsDeputy CM Samrat Chaudhary Inspects Land for Industrial Park Development in Sangrampur

पतघाघर से हल्दिया-रक्सौल एक्सप्रेस-वे निकालने का प्रस्ताव: डिप्टी सीएम

संग्रामपुर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कटियारी पंचायत में औद्योगिक पार्क के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिया गया औद्योगिक पार्क क्षेत्र के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSat, 15 Feb 2025 02:04 AM
share Share
Follow Us on
पतघाघर से हल्दिया-रक्सौल एक्सप्रेस-वे निकालने का प्रस्ताव: डिप्टी सीएम

संग्रामपुर। एक संवाददाता संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटियारी पंचायत में क्षेत्र के विकास के लिए औद्योगिक पार्क के लिए चयनित भूमि के निरीक्षण के लिए शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। निरीक्षण के उपरांत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा दिया गया औद्योगिक पार्क का निर्माण एक बहुत बड़ी सौगात होगी। इससे जहां इस क्षेत्र में उद्योग विकसित होंगे वहीं उद्योग विकसित होने के बाद क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि इसी क्षेत्र से होकर हल्दिया और रक्सौल फोरलेन गुजने का प्रसताव है। साथ ही साथ सुल्तानगंज देवघर राजकीय राजमार्ग को भी फोरलेन किया जाएगा तथा सुल्तानगंज से बेलहर तक राज्य सरकार अपने खर्चे से इस सड़क का निर्माण करवाएगी।

इससे पूर्व शुक्रवार की संध्या लगभग 4:15 बजे उनका हेलिकॉप्टर पतघाघर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। वहां उपमुख्यमंत्री के स्वागत के लिए स्थानीय विधायक राजीव कुमार सिंह सहित अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे। वहां मौजूद लोगों के द्वारा उपमुख्यमंत्री को बुके देकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री का काफिला औद्योगिक पार्क के लिए चयनित भूमि के निरीक्षण के लिए निकल पड़ा। औद्योगिक पार्क के चयनित भूमि के निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी से जमीन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली एवं उनके द्वारा पदाधिकारी को क्षेत्र में और जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया। ताकि और भी विकास के कार्य इस क्षेत्र में हो सके।

इस दौरान राष्टीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल नयन सिंह, जय कुमार सिंह पोरस यादव,पंकज सिंह, प्रवीण कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, मनीष कुमार सिंह, नोनाजी पंचायत मुखिया सुरेश यादव,पैक्स अध्यक्ष शिव कुमार शिवन,डब्लू सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें