Hindi NewsBihar NewsMunger NewsCultural Festival Awards for Lord Shiva Processions in Munger

झांकियों को किया गया पुरस्कृत

मुंगेर में सर्वधर्म समभाव शिव पार्वती महाशिवरात्रि महोत्सव समिति ने सांस्कृतिक महोत्सव समिति के सहयोग से झांकियों का पुरस्कार वितरण किया। मेयर कुमकुम देवी और अन्य अधिकारियों ने पुरस्कार वितरण समारोह...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSat, 1 March 2025 03:27 AM
share Share
Follow Us on
झांकियों को किया गया पुरस्कृत

मुंगेर, नगर संवाददाता। सर्वधर्म समभाव शिव पार्वती महाशिवरात्रि महोत्सव समिति की ओर से निकाली गयी झांकियों को सांस्कृतिक महोत्सव समिति बाबा मनकेश्वर नाथ मंदिर बेकापुर की ओर से पुरस्कृत किया गया। भगत सिंह चौक स्थित एक होटल में पुरस्कार वितरण समारोह का उद्घाटन मेयर कुमकुम देवी ,डिप्टी मेयर खालिद हुसैन, सदर एसडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ,शिव पार्वती सेवा दल के अध्यक्ष अजय कुमार भगत ,संयोजक अभिषेक कुमार ,सह सचिव रामप्रसाद साह, महामंत्री कमल कुमार कमल ने किया। संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रथम पुरस्कार धार्मिक झांकी में सर्प जटाधारी के रूप में शिव रूप में बंटी कुमार, द्वितीय पुरस्कार त्रिशूल शिवधारी पूरब सराय दुर्गा स्थान कमेटी को एवं तृतीय पुरस्कार तलवार लिए काली रूप में पौराणिक झांकियां में पिंजरे पर हनुमान ,चार नंबर दुर्गा स्थान के बबली तथा ऋषि मयंक कुमार को दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें