कृषि विभाग की टीम फसल क्षति का लिया जायजा
असरगंज में हाल ही में आई आंधी और बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा है। कृषि समन्वयक और अन्य अधिकारियों ने धुरिया एवं मकबा गांव में गेंहू की फसल का निरीक्षण किया।...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 21 April 2025 02:12 AM

असरगंज, निज संवाददाता। पिछले दिनों आंधी एवं बारिश में फसल को हुए नुकसान का आकलन कृषि विभाग की ओर से किया जा रहा है। रविवार को कृषि समन्वयक मुरारी कुमार, सलाहकार राजीव कुमार, एफआईसी अध्यक्ष राम रतन कुमार, संजीव कुमार सिंह ने मकबा पंचायत की राजस्व ग्राम धुरिया एवं मकबा में खेत में बारिश से भींगें गेंहू की फसल का जायजा लिया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय चौधरी ने बताया कि फसल क्षति का आकलन कर विभाग को रिपोर्ट दिया रिपोट भेजने के बाद सरकार किसानों के लिए मुआवजा की घोषणा कर सकती है
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।