Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मुंगेरContinuous Rain in Munger Weather Update and Forecast

रुक रुककर हल्की फुहारों ने मौसम किया खुशनुमा

मुंगेर में पिछले चार दिनों से लगातार वर्षा हो रही है। सोमवार को दिनभर हल्की वर्षा और बूंदाबांदी जारी रही। तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ, न्यूनतम 27 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 16 Sep 2024 07:31 PM
share Share

मुंगेर, एक संवाददाता। लंबे समय बाद मुंगेर में लगातार चार दिनों से वर्षा हो रही है। सोमवार को सुबह में हल्की वर्षा हुई। इसके बाद दिन भर रुक-रुककर कर बूंदाबांदी होती रही और वर्षा की हल्की फुहारें लोगों को भीगाती रही। दिनभर में एक बार भी धूप नहीं खिली। इसके साथ ही दिन भर मध्यम गति की पूर्वी हवा चलती रही। ऐसे में मुंगेर का मौसम दिनभर भींगा- भींगा एवं खुशगवार बना रहा। हालांकि, वातावरण में हल्की उमस भी व्याप्त थी। एक अनुमान के अनुसार सोमवार को लगभग 2 मिमी वर्षा हुई।

वहीं, बरसाती मौसम के बीच अनुमान के विपरीत मुंगेर के तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। सोमवार को भी मुंगेर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर बना रहा। वहीं, हवा की अधिकतम गति 24 किमी प्रति घंटा तथा हवा में नमी की औसत मात्रा 92 प्रतिशत रही।

आज का मौसम:

आज मुंगेर के मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है।। आज अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। जबकि, न्यूनतम तापमान पूर्व के स्तर पर ही बना रह सकता है। ऐसे में, आज मुंगेर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर रह सकता है। इसके साथ ही हवा की दिशा में परिवर्तन होने की संभावना है। आज मुंगेर में दक्षिण पूर्वी हवा के चलने की संभावना है, जिसकी अधिकतम गति रविवार की तरह ही 24 किमी प्रति घंटा ही रहने का अनुमान है। जबकि, हवा में नमी की औसत मात्रा 80 प्रतिशत से अधिक रहने की संभावना है। इसके अतिरिक्त आज मुंगेर में वर्षा होने के अनुमान नहीं हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें