मुंगेर में कांग्रेस का 'हर घर झंडा' अभियान शुरू
मुंगेर शहर कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ई. रोहित मणि भूषण के नेतृत्व में 'हर घर झंडा' अभियान की शुरुआत हुई। यह अभियान वार्ड संख्या-19 और 20 से प्रारंभ हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर...

मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर शहर कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ई. रोहित मणि भूषण के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का 'हर घर झंडा' अभियान शुरू किया गया। अभियान की शुरुआत शहर के वार्ड संख्या- 19 और 20 में की गई, जहां कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाया। इस कार्यक्रम में मो. रमीज इफ्तेखार, मो. अकिल, किशन कन्हैया एवं निखिल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस कार्यक्रम के माध्यम से इन कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखा गया तथा स्थानीय लोगों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इस संबंध में ई. भूषण ने बताया कि, यह अभियान मुंगेर शहर के सभी वार्डों में चलाया जाएगा।
हमारा उद्देश्य कांग्रेस के विचारों को हर घर तक पहुंचाना और राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।