Hindi NewsBihar NewsMunger NewsBody of Mentally Ill Man Found in Badua River in Sangrampur

बदुआ नदी से विक्षिप्त वृद्ध का शव बरामद

संग्रामपुर के पृथ्वीचक स्थित बदुआ नदी में सोमवार की सुबह 70 वर्षीय बदाय मंडल का शव मिला। मृतक मानसिक विक्षिप्त थे और 14 मार्च को घर से निकलने के बाद से लापता थे। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि वह...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरTue, 18 March 2025 03:05 AM
share Share
Follow Us on
बदुआ नदी से विक्षिप्त वृद्ध का शव बरामद

संग्रामपुर, एक संवाददाता। सोमवार की सुबह संग्रामपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत पृथ्वीचक स्थित बदुआ नदी में एक शव को पानी में उपलाता ग्रामीणों ने देखा। खबर फैलते ही घाट पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाला गया। मृतक की पहचान बेलहर थानाक्षेत्र के डूब्बा गांव के 70 वर्षीय बदाय मंडल के रुप में हुई, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन पहुंचे। मृतक की पत्नी सरोजनी देवी ने बताया कि उनका पति मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। जिस वजह से उन्हें घर में बंद कर रखना पड़ता था। 14 मार्च को वह किसी तरह घर से निकल गये थे। सोमवार को उनकी पानी में डूबने से मौत होने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि देर संध्या वापस घर लौटने के क्रम में रास्ते भटकने से नदी में गिरने से उनकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि मृतक बदाय मंडल की मौत नदी में बना जलकुंड में डूबने से हुई है। परिजन के आग्रह पर लाश उनके सुपुर्द कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।