Hindi NewsBihar NewsMunger NewsBihar s PM Shri Schools to Offer Classes 6 to 12 from Academic Year 2025-26

14 माध्यमिक स्कूलों में अब कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई

बिहार के मुंगेर जिले के 14 माध्यमिक स्कूलों में अब कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई होगी। शिक्षा विभाग ने सभी डीईओ को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। पीएम श्री विद्यालय योजना के तहत यह निर्णय लिया गया है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरWed, 19 Feb 2025 02:05 AM
share Share
Follow Us on
14 माध्यमिक स्कूलों में अब कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएम श्री विद्यालय के तहत जिले के 14 माध्यमिक स्कूलों में अब कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई होगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग बिहार सरकार के अपर सचिव सुनील कुमार ने सभी डीईओ को अधिसूचना जारी कर निर्देशित किया है। जिसके तहत मुंगेर जिले के भी 14 माध्यमिक स्कूल आते हैं, जहां अब शैक्षणिक सत्र-2025-26 से कक्षा 6 से 12 वीं तक की पढ़ाई होगी। साथ ही इसे एक ही शैक्षणिक और प्रशासनिक इकाई मानी जायेगी। वर्तमान में इन स्कूलों में कक्षा 9 से 12 वीं तक की पढ़ाई हो रही है।

गौरतलब है कि पीएम श्री विद्यालय एक केन्द्र प्रायोजित योजना है। इसका मकसद बेहतर विद्यालय की स्थापना करना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत यह फैसला लिया गया है। इन विद्यालयों को भारत सरकार और राज्य सरकार की ओर से विशेष मदद भी की जायेगी ताकि ये सभी विद्यालय एक आदर्श प्रस्तुत कर सकें।

जिले के ये हैं 14 विद्यालय जहां अब कक्षा 6 से 12 वीं तक की होगी पढ़ाई--

1. गर्ल्स हाई स्कूल बरियारपुर, मुंगेर

2. आरएन एंड पीआर हाई स्कूल जलालाबाद, मुंगेर

3. आदर्श हाई स्कूल घोरघट, मुंगेर

4. टू हाई स्कूल फुलका

5. गांधी मेमोरियल 2 हाई स्कूल हवेली खड़गपुर

6. बालिका हाई स्कूल जमालपुर

7. दयानंद कन्या उच्च विद्यालय जमालपुर

8. 2 हाई स्कूल मकससपुर

9. आदर्श हाई स्कूल कूनागढ़ी, संग्रामपुर

10. हाई स्कूल कहुआ, संग्रामपुर

11. आदर्श हाई स्कूल तारापुर

12. हाई स्कूल माधोडीह, गनैली

13. जगन्नाथ हाई स्कूल टेटियाबंवर

14. एसयूएचएएसएलएस हाई स्कूल देवघरा, टेटियाबंवर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें