गन फैक्ट्री संचालन मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
मुंगेर के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री संचालन मामले में फरार चल रहे अभियुक्त पप्पू यादव को मंगलवार रात गिरफ्तार किया। पप्पू यादव के खिलाफ 24 जनवरी 25 को आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज...

मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री संचालन मामले में फरार चल रहे आर्म्स एक्ट मामले के नामजद अभियुक्त पीरपहाड़ तौफिर निवासी पप्पू यादव को मंगलवार की रात गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पप्पू यादव के विरुद्ध मिनी गन फैक्ट्री संचालन मामले में 24 जनवरी 25 को आर्म्स एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस की छापेमारी के दौरान वह फरार हो गया था। जिसे मंगलवार की रात गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा थाना कांड संख्या 18/25 के नामजद आरोपी सूरज यादव को शंकरपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।