Hindi NewsBihar NewsMunger News4-Year-Old Girl Severely Burned by Boiling Milk in Khardgpur

खौलता दूध गिरने से चार साल की बच्ची झुलसी

हवेली खड़गपुर के दरियापुर मंदिर टोला में एक चार वर्षीय बच्ची, रौशन भारती, खेलते समय चूल्हे पर खौलते दूध के बर्तन के नीचे आ गई। जिसके परिणामस्वरूप उसकी दोनों हाथ बुरी तरह से झुलस गए। उसे इलाज के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSun, 9 March 2025 03:16 AM
share Share
Follow Us on
खौलता दूध गिरने से चार साल की बच्ची झुलसी

हवेली खड़गपुर। शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के दरियापुर मंदिर टोला में घर में खेलने के दौरान चार वर्षीय बच्ची के ऊपर खौलता हुआ दूध गिर गया। जिसमें बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। घटना के संबंध में दरियापुर मंदिर टोला निवासी दिवाकर कुमार ने बताया कि उनकी चार वर्षीय बेटी रौशन भारती घर के आंगन में खेल रही थी और चूल्हे पर दूध गर्म हो रहा था। खेलने के क्रम में वह चूल्हे के पास पहुंच गई और खौलते हुए दूध के बर्तन उसके ऊपर गिर गया। जिसके कारण बच्ची रौशन भारती का दोनों हाथ बुरी तरह से झुलस गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें