कृष्णा अल्वारु के प्रभारी बनने पर हर्ष
युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव प्रो अखिलेश दयाल ने कृष्णा अल्वारु को बिहार प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार...

रक्सौल निज प्रतिनिधि। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रो अखिलेश दयाल ने दक्षिण भारत के सफल नेतृत्वकर्ता कृष्णा अल्वारु को बिहार प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाये जाने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हर्ष व्यक्त किया है। पूर्व महासचिव प्रो दयाल ने कहा कि कृष्णा अल्वारु जो मूलत: कर्नाटका के रहने वाले हैं। जो भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी रह चुके है। जिन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है। जिनका संगठन से गहरा लगाव रहा है। इनके नेतृत्व में बिहार कांग्रेस अपनी 35 वर्षों की खोई हुई अस्तित्व को कायम कर सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।