Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsTragic Motorcycle Accident Claims Life of Young Man in Ratanpur

शव पहुंचते ही गांव में मचा है कोहराम

पीपराकोठी के कोटवा बनबिरवा में एक युवक सचिन कुमार की दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी पत्नी मीरा देवी और माँ सदमे में हैं। सचिन मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। पिछले साल उसकी शादी हुई थी और उसके...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSat, 19 April 2025 11:56 PM
share Share
Follow Us on
शव पहुंचते ही गांव में मचा है कोहराम

पीपराकोठी, एक संवाददाता। कोटवा बनबिरवा में दुर्घटना में हुई मौत के बाद युवक के गांव रतनपुर में शोक की लहर दौड़ गई। शव आते ही चारों ओर चत्किार फैल गई। युवक की शादी पिछले साल गदरिया में हुई थी। मृतक को कोई संतान नहीं था। पत्नी मीरा देवी का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक के भाई की मौत भी एक वर्ष पूर्व हो गई। वृद्ध मां अपने सामने ही पति और दो-दो पुत्रों की मौत से अवचेतन अवस्था में चली गई है। सचिन मजदूरी कर घर चलाता था। मुखिया जितेंद्र यादव ने बताया कि उसके मृदुभाषी और विनम्रता के कारण सभी गांव वाले उसके कायल थे। सभी को वह अपने विनम्र स्वभाव के कारण अपना बना लेता था। जिस कारण उसके मौत के अभी शोकाकुल हैं। मृतक के पिता पूर्व में ही चल बसे। मृतक चार भाई में सबसे छोटा था। वहीं मृतक से बड़े तीसरे नंबर वाले भाई की मौत किसी कारण से पिछले साल हो गई। बताया जाता है कि कोटवा बनबिरवा में बाइक से जब वह घर आ रहा था तभी अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसमें पीपराकोठी थाना के रतनपुर निवासी स्व. कैलाश राय का पुत्र सचिन कुमार उर्फ नन्हक कुमार की मौत हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें