Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsSevere Storm Damages Wheat Crop in Motihari District

मौसम: जिले में आंधी-पानी से गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान

मोतिहारी जिले में आंधी और बारिश ने गेहूं की फसल को नुकसान पहुँचाया है। पताही और मधुबन ब्लॉक में ओले गिरने से गेहूं और आम के टिकोले को क्षति हुई है। कृषि विभाग ने 8.66 मिलीमीटर वर्षापात रिकॉर्ड किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSat, 19 April 2025 02:44 AM
share Share
Follow Us on
मौसम: जिले में आंधी-पानी से गेहूं  की फसल को ज्यादा नुकसान

मोतिहारी। जिले में आंधी पानी गेहूं फसल को नुकसान हुआ है। पताही व मधुबन ब्लॉक में आंधी व ओले गिरने से गेहूं व आम के टिकोले को नुकसान हुआ है। जिले के अन्य ब्लॉक में छिटपुट रूप से बारिश हुई है। हालांकि आंधी से भी गेहूं फसल गिरने से नुकसान की संभावना है। कृषि विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में 8.66 मिलीमीटर वर्षापात रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार रात फिर आंधी के साथ बारिश हुई। कई ब्लॉक में बारिश होने से कटनी के तैयार गेहूं फसल को अधिक क्षति होने का अनुमान है। जबकि बारिश से हरी सब्जी, मक्का, गन्ना फसल को लाभ हुआ है। तेजआंधी से आम के टिकोले गिरने से बाग मालिकों को नुकसान हुआ है। शहरी क्षेत्र में छिटपुट रूप से हल्की बारिश हुई। बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक आंधी पानी की संभावना जताई गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें