चोरी की बाइक बरामद, दो युवक गिरफ्तार
मलाही पुलिस ने रविवार रात 2022 में पटना से चोरी हुई एक पल्सर बाइक बरामद की। बाइक रखने और खरीद-बिक्री के मामले में दो युवकों, उपरांत राज पाण्डेय और चंदन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अन्य...
अरेराज,निज प्रतिनिधि। मलाही पुलिस ने रविवार की रात चोरी की एक पल्सर बाइक बरामद की। बरामद बाइक वर्ष 2022 में पटना से चोरी हुई थी। चोरी की बाइक रखने व खरीद बिक्री करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार की। गिरफ्तार युवक मलाही थाना क्षेत्र के नगदाहा गांव के अनिल किशोर पाण्डेय के पुत्र उपरांत राज पाण्डेय व पहाड़पुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पप्पू सिंह के पुत्र चंदन कुमार सिंह थे। जिन्हें मलाही पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मलाही थानाध्यक्ष करण कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ नागदहा गांव के उपरांत राज पाण्डेय को पकड़ा गया। जिसके निशानदेही पर चंदन कुमार सिंह की गिरफ्तारी हुई। चोरी के इस मामले में जुड़े अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी करने की बात कही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।