नेपाल के बीरगंज में छुपकर रहता था खालस्तिानी आंतकी काश्मीर सिंह ग्लावड्डी
खालिस्तानी आतंकवादी काश्मीर सिंह ग्लावड्डी उर्फ बलबीर सिंह को मोतिहारी में गिरफ्तार किया गया। वह नेपाल के बीरगंज में छुपा था और वहां शादी करके नागरिकता प्राप्त कर ली थी। एनआईए ने उसके खिलाफ मामला दर्ज...

मोतिहारी, निसं। खालस्तिानी आतंकवादी काश्मीर सिंह ग्लावड्डी उर्फ बलबीर सिंह नेपाल के बीरगंज में छुपकर रहता था। वहीं से काश्मीर सिंह आतंकवादी गतिविधियों का संचालन करता था। सूत्रों की मानें तो काश्मीर सिंह ने नेपाल में ही शादी रचाई है। इसके बाद उसे नेपाल की नागरिकता मिल गई थी। इसके साथ ही उसने नेपाल के बीरगंज में मकान भी खरीदा है, जहां वह परिवार के साथ रहता था। काश्मीर सिंह ग्लावड्डी के अलावा उसके कई करीबियों के खाते में विदेशी फंडिंग होती थी। जिसकी जांच कई एजेंसियां कर रही थी। सोमवार को पूछताछ के बाद उसे लेकर एनआईए की टीम रवाना हो गई थी।
बताया जाता है कि पूर्वी चंपारण जिले के नगर थाना व एनआईए की संयुक्त कार्रवाई में खालस्तिानी आतंकवादी काश्मीर सिंह ग्लावड्डी उर्फ बलबीर सिंह की रविवार की शाम गिरफ्तारी की गई थी। गिरफ्तारी के बाद उसे भारी सुरक्षा में रखा गया था। काश्मीर सिंह ग्लावड्डी उर्फ बलबीर सिंह पर 20 अगस्त 2022 को एनआईए नई दल्लिी में कांड दर्ज हुआ था। वह पंजाब के लुधियाना जिला के सदर खन्ना थाना क्षेत्र के ग्लवड्डी का निवासी है। पंजाब के नाभा में 2016 में हुए जेल ब्रेक के दौरान वह भाग निकला था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। उसपर एनआईए ने 10 लाख व पंजाब सरकार ने 2 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।