केसरिया महोत्सव: दिनेश बावरा के कविता पाठ से लोग हुए लोट पोट
तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव के दूसरे दिन हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। देश के प्रसिद्ध कवियों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। दिनेश बावरा ने कार्यक्रम की मेज़बानी की, जिसमें मुंबई के रोहित शर्मा और...
तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव में दूसरे दिन शुक्रवार की शाम हास्य कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया।कवि सम्मलेन में देश के नामी गरिमा कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन गोरखपुर से आए कवि दिनेश बावरा ने किया। डॉक्टर तिष्या श्री ने मां शारदे तेरी कृपा से गीत , कविता ,छंद है को गाकर कवि सम्मेलन की शुरुआत की। मुंबई से आए रोहित शर्मा ने तुमको मिल सकता है हमसे कोई बेहतर ,हमको मिल सकता है तुमसे बेहतर... को प्रस्तुत कर युवाओं से खूब ताली बजवाया। उनकी कविता थका नहीं है राज्य कभी ये कभी न हिम्मत हारी है, तभी तो दुनिया कहती है बिहारी सब पर भारी है... ,कविता पाठ कर बिहार के मान को बढ़ाया।उनकी अगली कविता कौन घूमता है अब गली मुहल्ले में इश्क अब डिजिटल हो गया है...। इस कविता पाठ से उन्होंने युवाओं को गुदगुदाया।संजीव मुकेश ने कविता पाठ किया कि वो इटली लंदन जाकर मौज मानते हैं....।
उनकी गीत सुर से सुर मिले ध्वनि से ताल नए साल ...पर खूब तालियां बजीं।दिनेश बावरा के कविता पाठ से लोग हंसते हंसते लोट पोट हो गए।उन्होंने मेरा रंग दे बसंती चोला..गाकर देश भक्ति का एहसास दिलाया। उनकी कविता पाठ मोबाइल बंद करके आइए और अतिथि का सम्मान पाइए... सुना कर लोगों दुनियादारी का एहसास कराया। आज हमें गुरु से ज्यादा गूगल पर भरोसा है... गाकर भरपूर मनोरंजन किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।