Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsIndia s Armed Forces Empowered Under Modi Government Deputy CM Samrat Chaudhary

आज हमारी सेना किसी भी विदेशी सेना से मुकाबला करने में है सक्षम: सम्राट

मोतिहारी में शौर्य वेदनम उत्सव के उद्घाटन समारोह में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत की सेना किसी भी विदेशी सेना से मुकाबला करने के लिए तैयार है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी ध्यान दिया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSun, 9 March 2025 01:28 AM
share Share
Follow Us on
आज हमारी सेना किसी भी विदेशी सेना से मुकाबला करने में है सक्षम: सम्राट

मोतिहारी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आज हमारी सेना किसी भी विदेशी सेना से मुकाबला करने में सक्षम है। मोदी सरकार आवश्यक संसाधनों से लैश कर सेना को पूरी आजादी है। दुश्मन अगर एक बम फेंके तो इधर से तोप से गोला दागने की छूट है। ये बातें शौर्य वेदनम उत्सव के दूसरे दिन उदघाटन समारोह में शनिवार को गांधी मैदान में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा। उन्होंने कहा कि भारत की सेना इतना साहसी है कि दुश्मन के क्षेत्र में घूसकर आतंकी को मारकर वापस लौट कर आ जाती है। भारत दुनिया में अत्याचार के लिये नहीं जाना जाता। वह सहयोगी बनकर खड़ा होता है। इसका पाकिस्तान व बंगलादेश उदाहरण है। बिहार में पहली बार यह उत्सव लगा वह भी बापू की धरती पर जो ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। पूरे देश में सबसे अधिक बिहार में महिला पुलिस की बहाली की गयी है। बिहार के 1.31 करोड़ महिलाएं स्वंय सहायता समूह से जुड़कर अपना जीवनयापन कर रही है। समाज में महिलाओं को इतना महत्वपूर्ण स्थान है कि पुरुषों को शक्ति की जरुरत पड़ती है तो नारी की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाओं की काफी भागीदारी दी गयी है। सांसद सह सुरक्षा मामलों के स्थायी समिति के सभापति राधामोहन सिंह ने कहा कि देश में तीन हजार महिला सेना अधिकारी है। देश की सुरक्षा व समृद्धि में योगदान दे रही है। इसके पूर्व दीप प्रज्जवलित कर शौर्य वेदनम उत्सव का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, विधायक राणा रंधीर, सुनील मणि तिवारी, पवन जायसवाल, रामबाबू यादव, पूर्व विधायक सचिन्द्र सिंह, डिप्टी मेयर डॉ लालबाबू प्रसाद आदि उपस्थित थे। उत्सव के दूसरे दिन भी सुखोई फाइटर विमान, परिवहन विमान व चेतक हेलीकॉप्टर फ्लाई पास हुआ। डेयरडेविल्स बाइकर्स टीम ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाये। दूसरे दिन दर्शकों की काफी उमड़ी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें