Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsHouse Demolition Case in Motihari Woman Files FIR Against Unknown Criminals

घर व चहार दिवारी तोड़ी, जान मारने की धमकी देने का आरोप

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में गायत्री देवी ने अपने घर और चहारदिवारी को तोड़ने के मामले में एसपी से शिकायत की। उन्होंने 10 अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। गायत्री का कहना है कि आरोपित...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSun, 23 Feb 2025 12:26 AM
share Share
Follow Us on
घर व चहार दिवारी तोड़ी, जान मारने की धमकी देने का आरोप

मोतिहारी, निसं। छतौनी थाना क्षेत्र के भवानीपुर जिरात मोहल्ला स्थित एक घर व उसकी चहारदिवारी को तोड़ने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता नवल किशोर कुमार की पत्नी गायत्री देवी ने शनिवार को एसपी स्वर्ण प्रभात से मिलकर मामले की जानकारी दी। एसपी ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं गायत्री देवी ने छतौनी थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। इसमें राहुल कुमार सिंह सहित 10 अज्ञात को आरोपित किया है। कहा है कि वह पताही थाना क्षेत्र के महमादा गांव की निवासी है। छतौनी थाना के भवानीपुर जिरात स्थित उसके चार कमरे वाले घर व चहार दिवारी को आरोपितों ने तोड़ दिया व तथा समान लेकर चले गए। कहा है कि उक्त सभी अपराधी व भू-माफिया हैं। उसकी जमीन को बंदुक के बल पर हड़प लेना चाहते हैं। आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपितों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें