Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsGrand Water Procession Kicks Off 11-Day Shat Chandi Mahayagya in Kotwa

जगिरहा में 11 दिवसीय शत चंडी महायज्ञ शुरू

कोटवा, निज संवाददाता। प्रखंड के जसौली पट्टी - जगीरहा में

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSun, 2 Feb 2025 12:58 AM
share Share
Follow Us on
  जगिरहा में 11 दिवसीय शत चंडी महायज्ञ शुरू

कोटवा, निज संवाददाता। प्रखंड के जसौली पट्टी - जगीरहा में सोना देवी सुंदर देवी मंदिर परिसर में आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री श्री 108 श्री शत चंडी महायज्ञ के लिए शनिवार को जल यात्रा निकाली गई। जल यात्रा मंदिर परिसर से सुबह में शुरू की गई। जसौली पट्टी स्थित तिरहुत मुख्य नहर के 495 आरडी के समीप 2100 कन्याओं ने कलश में जल भर कर यज्ञ स्थल पर पहुंचाया। जल भरने के पूर्व पुरोहित ब्रजेंद्र ओझा, आशुतोष ओझा, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी एवं चंदन तिवारी द्वारा यजमान हरेंद्र किशोर सिंह, दिगंबर झा, जीतेन्द्र झा, सुनील झा, मधु सिंह, उमेश सिंह, राम एकबाल सिंह को विधि -विधान से पूजा - पाठ कराया गया। जला यात्रा की शोभा देखते ही बनती थी। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़ा, रथ सहित दर्जनों की संख्या में वाहन शामिल थे। बैंड बाजा के टीम द्वारा बजाए जा रहे धार्मिक धुन से माहौल भक्तिमय बन गया था। यात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं के जयकारे से भक्तों में उल्लास भर रहा था। यज्ञ स्थल से लेकर शोभा यात्रा के मार्ग में अवस्थित गांवों में भक्ति का पूर्ण माहौल बन गया था। रविवार से वैदिक मंत्रों के साथ पूर्ण विधान से यज्ञ की शुरुआत होगी। विधि व्यवस्था के लिए कोटवा थाना के एसआई हरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद थे। वही डायल 112 की टीम भी यात्रा के साथ चल रही थी। यज्ञ के दौरान बृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी प्रियंका शास्त्री द्वारा प्रत्येक दिन कथा वाचन किया जाएगा। वही बृंदावन के पंडित हीरालाल शर्मा एवं शुभम पाठक के प्रसिद्ध मंडली द्वारा रासलीला की प्रस्तुति की जाएगी। यज्ञ की शुरुआत वर्ष 2007 से संस्थापक रामानंद सिंह द्वारा की गई थी। यहायके व्यवस्था में विंदेश्वरी सिंह, सूचित पासवान, सुखाड़ी सिंह, नंदू सिंह, अविजित सिंह, बुंदेल सिंह आदि लगे हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें