Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsFarmers Registry Initiative Launched in Motihari District E-KYC for 4000 Farmers Completed

जिले में 47 राजस्व ग्राम में शुरू हुई फॉर्मर रजिस्ट्री

मोतिहारी जिले में फार्मर्स रज्ट्रिरी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। 26 ब्लॉकों के 52 राजस्व ग्राम में यह कार्यक्रम चल रहा है। अब तक 850 किसानों की रज्ट्रिरी की जा चुकी है और 4000 किसानों का ई केवाईसी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSat, 19 April 2025 02:15 AM
share Share
Follow Us on
जिले में 47 राजस्व ग्राम में शुरू हुई फॉर्मर रजिस्ट्री

मोतिहारी। जिले के चयनित राजस्व ग्राम में फार्मर्स रज्ट्रिरी का कार्य शुरू है। दूसरे चरण में 26 ब्लॉक के 52 राजस्व ग्राम चयनित है। इसमें 47 राजस्व ग्राम में कैंप मोड में फार्मर्स रज्ट्रिरी चल रहा है। शेष 5 राजस्व ग्राम में जल्द ही फार्मर्स रज्ट्रिरी का कार्य शुरू हो जाएगा। जिले के राजस्व ग्राम में अबतक 850 किसानों की फार्मर्स रज्ट्रिरी हो चुकी है। कृषि विभाग व राजस्व विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से इस कार्य को कराया जा रहा है। ई केवाईसी में राज्य स्तर पर टॉप पर जिला

फार्मर्स रज्ट्रिरी करने के दौरान सर्वप्रथम किसानों का ई केवाईसी हो रहा है। इसमें अबतक 4 हजार किसानों का ई केवाईसी किया गया है। इस कार्य में पूर्वी चंपारण राज्य स्तर पर टॉप पर आया है। इसके अलावा किसानों के नाम, पिता का नाम सहित अन्य जानकारी का बकेट तैयार किया जा रहा है। साथ ही किसानों के भूमि की जमाबंदी आधार से लिंक किया जा रहा है। इस मामले में जिला राज्य स्तर पर 5 वें स्थान पर है।

मोतिहारी ब्लॉक के सिरसा मल व बासमानपुर ग्राम में चल रही है फार्मर्स रज्ट्रिरी

जिले में मोतिहारी ब्लॉक के सिरसा मल व बासमानपुर ग्राम से फार्मर्स रज्ट्रिरी की शुरुआत की गई। यहां कार्य अभी चल रहा है।

किसानों को 12 डिजिट की मिलेगी आई डी फार्मर्स रज्ट्रिरी पूर्ण कर किसानों को 12 डिजिट की आई डी दी जाएगी। इसके आधार पर किसान भारत व बिहार सरकार की योजनाओं का सीधे लाभ उठा सकेंगे। योजनाओं के लाभ के लिए किसी दूसरे कागजात की आवश्यकता नहीं होगी।

अनुमंडल कृषि अधिकारी सह नोडल प्रभात कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में 47 राजस्व ग्राम में फॉर्मर रज्ट्रिरी का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही शेष राजस्व ग्राम में कैंप लगाकर फॉर्मर रज्ट्रिरी का कार्य शुरू होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें